News

पवन सिंह व्यस्त हैं क्रेक फाईटर

पवन सिंह व्यस्त हैं क्रेक फाईटर भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह  इन दिनों कुशल निर्देशक सुजीत कुमार सिंह के निर्देशन में  भोजपुरी फिल्म क्रेक फाईटर की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग झारखण्ड के रांची के खूबसूरत वादियों व रमणीय स्थलों पर बेहतरीन तकनिकी के साथ जोर शोर से की जा रही है। पवन सिंह का यंग्रीयंग […]

पवन सिंह व्यस्त हैं क्रेक फाईटर


भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह  इन दिनों कुशल निर्देशक सुजीत कुमार सिंह के निर्देशन में  भोजपुरी फिल्म क्रेक फाईटर की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग झारखण्ड के रांची के खूबसूरत वादियों व रमणीय स्थलों पर बेहतरीन तकनिकी के साथ जोर शोर से की जा रही है। पवन सिंह का यंग्रीयंग मैन रूप और उनके हैरतअंगेज कारनामें दर्शकों के बीच खूब धमाल होने वाला है।  इस फिल्म में पवन सिंह का किरदार अब आई उनकी सभी फिल्मों से काफी अलग एवं सरप्राइज पैक्ड है।

उनके लुक और किरदार पर काफी वर्क किया गया है। इस फिल्म में पवन सिंह के साथ  निरहुआ हिन्दुस्तानी 2 फेम संचिता बनर्जी पहली बार नजर आने वाली हैं। खास बात यह भी है कि हिन्दी फिल्म गजनी फेम साउथ फिल्मों के नामचीन खलअभिनेता प्रदीप रावत पहली बार इस फिल्म से भोजपुरी सिनेजगत में पदार्पण कर रहे हैं।

पवन सिंह और प्रदीप रावत का खतरनाक आमना सामना दर्शकों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर देगा। उपेन्द्र सिंह फिल्म्स क्रिएशन्स के बैनर तले निर्मित की जा रही फिल्म क्रेक फाईटर के निर्माता उपेन्द्र सिंह हैं। निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं, जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्में पवन सिंह के साथ दी है। सह निर्माता लोकेश मिश्रा हैं। लेखक वीरू ठाकुर हैं। संगीतकार छोटे बाबा बसही हैं। प्रोडक्शन डिज़ाइनर अरशद शेख पप्पू हैं। छायांकन वेंकट महेश, मारधाड़ मल्लेश, संकलन दीपक जऊल का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य भूमिका में पवन सिंह, संचिता बनर्जी, बृजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, लोटा तिवारी, धामा वर्मा आदि हैं।

About the author

Ankit Piyush

Ankit Piyush is the Editor in Chief at BhojpuriMedia. Ankit Piyush loves to Read Book and He also loves to do Social Works. You can Follow him on facebook @ankit.piyush18 or follow him on instagram @ankitpiyush.