बिहार में रिलीज होते ही पवन सिंह की ‘मोहरा’ की चर्चा, डेहरी की दर्दनाक घटना से जुड़ी है कहानी
बिहार के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी पावर स्टार पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म ‘मोहरा’ इन दिनों चर्चा में है। फिल्म में एक बार फिर पवन सिंह का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है।
फिल्म की कहानी बिहार के डेहरी में हुई उस दर्दनाक घटना से जोड़कर बताई जा रही है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। एक लड़की पर एसिड अटैक, फिर उसकी हत्या और शव को नहर में फेंकने की घटना ने महिला सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े किए थे। इसी संवेदनशील घटना से प्रेरित कहानी को फिल्म ‘मोहरा’ में दिखाए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, फिल्म की कहानी और वास्तविक घटना के बीच संबंध की आधिकारिक पुष्टि जरूरी है।
फिल्म में पावर स्टार पवन सिंह के साथ क्वीन शालिनी यादव, ईशानी घोष और चांदनी सिंह समेत कई कलाकार नजर आ रहे हैं। प्रियांशी मूवीज के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता-निर्देशक अरविंद चौबे हैं।
अब बिहार में फिल्म के रिलीज होने के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया और बॉक्स ऑफिस पर इसके प्रदर्शन पर सबकी नजरें टिकी हैं। पवन सिंह के प्रशंसकों के लिए यह फिल्म खास आकर्षण बनी हुई है।

















