Entertainment • News

प्यारो एंटरटेनमेंट की नई फिल्म ‘संदेसिया’ की शूटिंग शुरू वाराणसी में

प्यारो एंटरटेनमेंट की नई फिल्म 'संदेसिया' की शूटिंग शुरू वाराणसी में
प्यारो एंटरटेनमेंट की नई फिल्म 'संदेसिया' की शूटिंग शुरू वाराणसी में

प्यारो एंटरटेनमेंट की नई फिल्म ‘संदेसिया’ की शूटिंग शुरू वाराणसी में, संजय पांडेय, संदीप यादव, विमल पांडेय, नवीन शर्मा मचायेंगे धमाल

संजय पांडेय, संदीप यादव, विमल पांडेय, नवीन शर्मा, निधि सिंह, माधवी श्री ने शुरू किया ‘प्यारो एंटरटेनमेंट’ की फिल्म ‘संदेसिया’ की शूटिंग वाराणसी में

फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस ‘प्यारो एंटरटेनमेंट’ मनोरंजन जगत में अपनी अनूठी और शानदार प्रस्तुतियों से लगातार सफलता के नए आयाम गढ़ रही है। ऐसे में प्यारो एंटरटेनमेंट प्रस्तुत एक और नई भोजपुरी फिल्म ‘संदेसिया’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश की पावन नगरी वाराणसी में विधिवत पूजा अर्चना करके शुरू कर दी गई है। इस फ़िल्म में मुख्य कलाकार संजय पांडेय, संदीप यादव, विमल पांडेय, नवीन शर्मा, निधि सिंह, माधवी श्री, अमन पांडेय, राजन कानू, जे के चौहान, रागिनी राय नजर आने वाले हैं। जाने माने निर्देशक आनंद पी कुमार के निर्देशन में शुरु की गई इस फिल्म के निर्माता केशव मीडिया एंड एंटरटेनमेंट हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले फिल्म का शुभ मुहूर्त मंत्रोच्चारण और गणेशजी की पूजा के साथ संपन्न किया गया, उसके बाद लाइट, कैमरा, एक्शन के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी गई। इस फिल्म की शूटिंग वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों और पर्यटन स्थलों पर की जाएगी। इस फिल्म के डीओपी संजय बोध, प्रोडक्शन टीम गया राज, प्रदीप, सोनू हैं। लाइन प्रोडक्शन  योगेश पांडेय हैं। स्टिल फोटोग्राफर पंकज सक्सेना, डायरेक्शन टीम राहुल एंड टीम, आर्ट डायरेक्टर विकास, मेकअप टीम तौफीक, ड्रेस मैन अंकित हैं। फूड मोनू केटरिंग का है।

गौरतलब है कि फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस ‘प्यारो एंटरटेनमेंट’ का लक्ष्य केवल फिल्में बनाना नहीं, बल्कि दर्शकों के दिलों पर राज करना है। इसीलिए एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों का निर्माण करने के साथ ही साथ प्यारो एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज भी करते हैं। इस यह बैनर अब सिनेमा की दुनिया में एक नया इतिहास रचने की ओर तेजी से अग्रसर है, जिसकी जीवंत मिसाल उनकी आगामी भव्य फिल्म ‘संदेसिया’ है। फ़िल्म शूटिंग शुरू होने पर अद्भुत ऊर्जा, कलाकारों का उत्साह और काशी की पावन संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। क्लैप बोर्ड की गूंज के साथ शुरू हुई इस फ़िल्म को लेकर पूरे फिल्म जगत और दर्शकों में जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। फिल्म ‘संदेसिया’ की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी दमदार स्टार कास्ट है। पर्दे पर अपनी धाकड़ अदायगी और संजीदगी के लिए पहचाने जाने वाले भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज कलाकार एक साथ इस फिल्म में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। काशी की पावन धरा पर शुरू हुई यह फ़िल्म दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ेगी।