Entertainment News

नये साल में ट्रेंडिंग स्टार Khesari Lal Yadav की “बुलबुल” बनी बिग बॉस 19 फेम Neelam Giri , गाना पलक झपकते हुआ वायरल

Bigg Boss 19 fame Neelam Giri became Khesari Lal Yadav's trending star in the new year, the song went viral in the blink of an eye.
Bigg Boss 19 fame Neelam Giri became Khesari Lal Yadav's trending star in the new year, the song went viral in the blink of an eye.
नये साल में ट्रेंडिंग स्टार खेसारीलाल यादव की “बुलबुल” बनी बिग बॉस 19 फेम नीलम गिरी, गाना पलक झपकते हुआ वायरल


भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार खेसारीलाल यादव ने नये साल 2026 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज़ में की है। उनका नया गाना “बुलबुल” आज रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर छा गया। रिलीज के कुछ ही घंटों के भीतर इस गाने ने लाखों व्यूज हासिल कर लिए, जो खेसारीलाल यादव की जबरदस्त लोकप्रियता और फैन फॉलोइंग को साफ दर्शाता है। नववर्ष के मौके पर आए इस गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

इस गाने की सबसे बड़ी खासियत है बिग बॉस 19 फेम अभिनेत्री नीलम गिरी की मौजूदगी, जो “बुलबुल” के किरदार में नजर आ रही हैं। खेसारीलाल यादव और नीलम गिरी की केमेस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। दोनों की जोड़ी स्क्रीन पर नई ऊर्जा, ताजगी और रोमांटिक अंदाज़ के साथ नजर आती है, जिसने गाने को और भी खास बना दिया है। गाने का म्यूजिक और विजुअल ट्रीट युवाओं के बीच तेजी से ट्रेंड कर रहा है।

लिंक : https://www.youtube.com/watch?v=raOAYDLgOAQ

“बुलबुल” को सुर म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। गाने को खेसारीलाल यादव और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल छोटू यादव ने लिखे हैं। संगीत आर्या शर्मा का है, जिसने गाने को आधुनिक और कैची टच दिया है। कंपोज़िशन रौशन सिंह, मिक्स-मास्टर जीतू शर्मा और डीआई रोहित सिंह ने किया है, जिससे गाना तकनीकी रूप से भी बेहद मजबूत बन पड़ा है।

खेसारीलाल यादव ने गाने को लेकर कहा कि “बुलबुल” नए साल की उमंग और सकारात्मक ऊर्जा को दर्शाता है। उन्होंने अपने चाहने वालों को नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दर्शकों का प्यार ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। खेसारी ने यह भी उम्मीद जताई कि यह गाना लोगों के दिलों में खास जगह बनाएगा और लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

गौरतलब है कि यह गाना निर्माता सुरेन्द्र यादव और निर्देशक लाल बाबू पंडित की फिल्म “अग्निपरीक्षा” का हिस्सा है। कोरियोग्राफर एम.के. गुप्ता के डांस स्टेप्स और नीलम गिरी की अदाओं ने गाने को और भी आकर्षक बना दिया है। कुल मिलाकर “बुलबुल” न सिर्फ नए साल का शानदार तोहफा है, बल्कि भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक और हिट जोड़ने में कामयाब साबित होता नजर आ रहा है।

About the author

Ankit Piyush

Ankit Piyush is the Editor in Chief at BhojpuriMedia. Ankit Piyush loves to Read Book and He also loves to do Social Works. You can Follow him on facebook @ankit.piyush18 or follow him on instagram @ankitpiyush.