Entertainment • News

‘Dabe Paon Aiha Nazariya Bachake’ यूट्यूब पर 100 मिलियन के पार, निरहुआ और काजल राघवानी की जोड़ी ने रचा इतिहास

Dabe Paon Aiha Nazariya Bachake #dineshlalyadav #kajalraghwani #kalpna
Dabe Paon Aiha Nazariya Bachake #dineshlalyadav #kajalraghwani #kalpna

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान’ का गाना ‘दबे पांव आइहा नजरिया बचाके’ यूट्यूब पर 100 मिलियन के पार, निरहुआ और काजल राघवानी की जोड़ी ने रचा इतिहास

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की बवाल मचाने वाली हॉट लिस्टेड सितारे जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और सुपरस्टार एक्ट्रेस काजल राघवानी ने जहां एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बवाल मचा कर खूब धमाल मचाया था, वहीं अब उनकी मजेदार केमिस्ट्री में रिलीज हुआ भोजपुरी गाना ‘दबे पांव आइहा नजरिया बचाके’ यूट्यूब पर 100 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर गया है। यानि कि ये सुपरहिट भोजपुरी गाना दस करोड़ क्लब में शामिल होकर बिग रिकॉर्ड बना दिया है। निरहुआ और काजल राघवानी की शानदार केमिस्ट्री में वायरल हुआ ये गाना फेमस म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है।

गौरतलब है कि भोजपुरी सिनेमा की लेजेंड गायिका कल्पना पटवारी की सुरीली आवाज में गाया हुआ ये गाना ‘दबे पांव आइहा नजरिया बचाके’
सुपरहिट भोजपुरी फ़िल्म ‘पटना से पाकिस्तान’ का है, जिसके वीडियो में दिनेश लाल यादव निरहुआ और अभिनेत्री काजल राघवानी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों को पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर दिया है। गाने में दोनों कलाकारों का देसी अंदाज, चुलबुली नोक-झोक और रोमांटिक अभिनय देखते ही बनता है। जहां काजल राघवानी की सादगी और दिलकश अदाएं गाने में चार चांद लगाती हैं, वहीं निरहुआ का चिर-परिचित अंदाज दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देता है।

लिंकः https://youtu.be/dVdcKRiszaI?si=VpiJSvpFdK1gJe_u

उल्लेखनीय है कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान’ के निर्माता अनंजय रघुराज हैं। इस गीत को लीजेंड सिंगर कल्पना पटवारी ने गाया है। इसके वीडियो में जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और अभिनेत्री काजल राघवानी ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार प्यारे लाल यादव कवि जी ने लिखा है, जबकि संगीतकार राजेश – रजनीश ने मधुर संगीत दिया है। फ़िल्म के डायरेक्टर संतोष मिश्रा हैं। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘दिनेशलाल यादव निरहुआ और काजल राघवानी की जोड़ी जब भी एक साथ आई है तो दर्शकों के बीच तहलका मचाया है। उनके करोड़ों फैंस हमेशा उन्हें प्यार दुलार देते रहते हैं, चाहे उनकी फिल्में हो या गाने हमेशा सुपरहिट होते हैं। ऐसे में यह गाना 100 मिलियन पार करके दर्शकों के बीच में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।’

वहीं दिनेशलाल यादव निरहुआ ने कहा कि ‘भोजपुरी गाना ‘दबे पांव आइहा नजरिया बचाके’ की अपार सफलता से मैं बहुत खुश हूं। इस गाने में भोजपुरी संगीत जगत की मशहूर और सुरीली गायिका कल्पना पटवारी ने अपनी जादुई आवाज से सीधे श्रोताओं के दिल में उतर गई हैं। इस गाने को अपना भरपूर प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी ऑडियंस को दिल से थैंक्यू।’

वहीं काजल राघवानी ने कहा कि सुपरहिट फिल्म पटना से पाकिस्तान के निर्माता अनंजय रघुराज कमल की फिल्म और गाने बनाया है और इस गाने को भरपूर प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी फैंस और ऑडियंस को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं। साथ ही वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार सर को भी दिल से थैंक्यू, जिन्होंने इस गाने को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है।’

About the author

Ankit Piyush

Ankit Piyush is the Editor in Chief at BhojpuriMedia. Ankit Piyush loves to Read Book and He also loves to do Social Works. You can Follow him on facebook @ankit.piyush18 or follow him on instagram @ankitpiyush.