Entertainment • News

‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ ने पावर स्टार पवन सिंह की फुल एक्शन भोजपुरी फिल्म ‘लाखन सिंह’ का ट्रेलर किया रिलीज़

Official Trailer - #Laakhan Singh (लाखन सिंह) | Pawan Singh | Sheetal Punjaram Ahirrao| Bhojpuri Film
Official Trailer - #Laakhan Singh (लाखन सिंह) | Pawan Singh | Sheetal Punjaram Ahirrao| Bhojpuri Film

पावर स्टार पवन सिंह की फुल एक्शन भोजपुरी फिल्म ‘लाखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ ने, दमदार डायलॉग्स और तेवर ने मचाया धमाल

‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ ने पावर स्टार पवन सिंह की फुल एक्शन भोजपुरी फिल्म ‘लाखन सिंह’ का ट्रेलर किया रिलीज़

नवरात्रि के शुभ अवसर पर भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह फुल एक्शन भोजपुरी फिल्म ‘लाखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ के ऑफिशियल यूट्यूब ट्यूब चैनल रिलीज किया है। जिसे दर्शकों का बेहद शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। ट्रेलर में पवन सिंह का खूंखार और धांसू एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। फिल्म के संवाद बेहद दमदार और सीटी-मार हैं। ट्रेलर का एक मुख्य डायलॉग-‘मौत के पकड़ से छूटल संभव, लेकिन लाखन के जकड़ से छूटल असंभव’- सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शकों में फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ा रहा है।

लिंकः https://youtu.be/KBYQ4nVh3K8?si=mQqzsOGvemdmnI3V

एक्शन, ड्रामा से भरपूर इस फ़िल्म के प्रेजेंटर ईगल होम एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड हैं। जेवीडी फिल्म्स प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म के प्रस्तुतकर्ता वी.के. चारी हैं। फिल्म का निर्माण जगदीश ए. शर्मा और इस्तिखार शाह (दिलशाद) ने संयुक्त रूप से किया है, जबकि निर्देशन की कमान खुद जगदीश ए. शर्मा ने संभाली है। फिल्म की कहानी, पटकथा और संवाद मनोज पांडेय, नईम एजाज और ललित शुक्ला ने मिलकर लिखे हैं। फिल्म में पवन सिंह के साथ लीड रोल में शीतल पुंजाराम अहिरराव नजर आ रही हैं, जिनकी और पवन सिंह की केमिस्ट्री ट्रेलर में काफी आकर्षक लग रही है। फिल्म की मार्केटिंग का जिम्मा ‘मेक योर इंडिया’ ने संभाला है।

मुख्य कलाकार पवन सिंह, शीतल अहिराव, अनूप अरोड़ा, स्व. ब्रिजेश त्रिपाठी, अमोल चौगले, इन्द्रसेन यादव, अजय पटेल, आयान सिंह, संजय वर्मा, सी.पी. भट्ट, संजीव मिश्रा, अर्जुन यादव, धामा वर्मा, कविता भाभी, सुष्मिता मिश्रा, मेहमान कलाकार काव्या सिंह, रितिका शर्मा आदि हैं। छायांकन फ़िरोज़ खान, संकलन विकास पवार, दिनेश प्रजापति, गायक पवन सिंह, गीतकार विनय बिहारी, सत्या सावरकर, सोनू सरगम, संदिप, साजन, संगीतकार मधुकर आनन्द , प्रियांशु सिंह, शुभम राज(एसबीआर), कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, ​रिंकी सिंह, रवी पंडित, फाइट मास्टर दिलीप यादव, आर्ट डायरेक्टर शेरा, मुख्य सहायक निर्देशक ललित शुक्ला, अब्दुल रेहमान, नरेन्द्र सिंह बिस्ट (संजू) हैं।

About the author

Ankit Piyush

Ankit Piyush is the Editor in Chief at BhojpuriMedia. Ankit Piyush loves to Read Book and He also loves to do Social Works. You can Follow him on facebook @ankit.piyush18 or follow him on instagram @ankitpiyush.