News

फिल्‍म ‘काजल’ की शूटिंग स्टार्ट मुंबई में 

BHOJPURI MEDIA ANKIT PIYUSH (https://www.facebook.com/ankit.piyush18   फिल्‍म ‘काजल’ की शूटिंग स्टार्ट मुंबई में  ————————————— भोजपुरी अभिनेता आदित्‍य मोहन और इमर्जिंग अदाकारा काजल यादव की जोड़ी के चर्चे इन दिनों सरेआम है। वजह है उनकी आने वाली फिल्‍म ‘काजल’। जी हां, इस फिल्‍म की शूटिंग काफी तेजी से मुंबई में चल रही है, मगर चर्चे तो […]

BHOJPURI MEDIA

ANKIT PIYUSH (https://www.facebook.com/ankit.piyush18

 

फिल्‍म ‘काजल’ की शूटिंग स्टार्ट मुंबई में 

—————————————

भोजपुरी अभिनेता आदित्‍य मोहन और इमर्जिंग अदाकारा काजल यादव की जोड़ी के चर्चे इन दिनों सरेआम है। वजह है उनकी आने वाली फिल्‍म ‘काजल’। जी हां, इस फिल्‍म की शूटिंग काफी तेजी से मुंबई में चल रही है, मगर चर्चे तो आदित्‍य मोहन और काजल यादव के ही हैं। चाहे वो फिल्‍म के सेट पर हो, सिने इंडस्‍ट्री के गलियारे हैं। महिला प्रधान फिल्‍म ‘काजल’ में आदित्‍य मोहन, काजल यादव के अपोजिट नजर आ रहे हैं। आज दोनों ने सेट पर जमकर पसीने बहाये। काजल और आदित्‍य हर टेक के ओके होने के बाद काफी खुश नजर आ रहे थे, जब कोई टेक फिर से करना होता, तो थोड़ा परेशान जरूरी होते दिखे। मगर अगली बार पूरी सिद्दत से टेक को ओके कराते नजर आये। दोनों कलाकार एक दूसरे को काफी सपोर्ट करते भी नजर आये।

इस बार में शूटिंग के बीच से समय निकाल कर फिल्‍म के निर्देशक ब्रज भूषण ने कहा कि दोनों कलाकार काफी मेहनती हैं। काजल और आदित्‍य की केमेस्‍ट्री कैमरे के पीछे से काफी प्‍यारी नजर आ रही है। इससे हमें पता चल गया है कि फिल्‍म को दर्शकों का अच्‍छा रिस्‍पांस मिलेगा। मगर फिलहाल हमारा पूरा फोकस फिल्‍म की शूटिंग पर है, जिसके लिए हम सभी दिन रात मेहनत कर रहे हैं। ताकि दर्शकों को हम एक बेहतरीन फिल्‍म दे पायें। फिल्‍म के सेट पर काजल यादव ने कहा कि फिल्‍म ‘काजल’ की कहानी काफी अच्‍छी है। इसको लेकर मैं एक्‍साइटेड हूं। मुझे आदित्‍य के साथ काम करने में मजा आ रहा है। बेहद कम समय में हमारी अंडस्‍टैंडिंग काफी अच्‍छी हो गई है। मुझे फिल्‍म के डायरेक्‍टर ब्रज भूषण के साथ काम करने में मजा आ रहा है। तो आदित्‍य मोहन ने भी काजल को परफेक्‍ट अदाकारा बताया और कहा कि हमारी अच्‍छी निभ रही है।

बता दें कि फिल्‍म में काजल यादव के साथ आदित्‍य मोहन नजर आयेंगे। उनके अलावा पुष्‍पा शुक्‍ला, शम्‍स आगाज, उदय श्रीवास्‍तव, दिलीप सिन्‍हा भी फिल्‍म काजल में मुख्‍य भूमिका में हैं। इसके म्‍यूजिक डायरेक्‍टर एस कुमार हैं और इ पी शम्‍स का है। फिल्‍म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। डीओपी त्रिलोकी चौधरी हैं।

Bhojpuri Media
Contact for Advertisement

Mo.+918084346817

+919430858218

Email :-ankitpiyush073@gmail.com.

bhojpurimedia62@gmail.com

Facebook Page https://www.facebook.com/bhojhpurimedia/

Twitter :- http://@bhojpurimedia62

Google+ https://plus.google.c
m/u/7/110748681324707373730

You Tube https://www.youtube.com/bhojpurimediadotnet

About the author

Ankit Piyush

Ankit Piyush is the Editor in Chief at BhojpuriMedia. Ankit Piyush loves to Read Book and He also loves to do Social Works. You can Follow him on facebook @ankit.piyush18 or follow him on instagram @ankitpiyush.