Entertainment News

पहुना अइले ससुरारी’ ने बिखेरी देहाती विवाह की खुशबू, तनु प्रियंका की आवाज ने जीता दिल

Pahuna Aile Sasurari #Tanu Priyanka #RITI TIWARI #AJAY (AJJU) | Dehati Vivah Geet #Bhojpuri Song
Pahuna Aile Sasurari #Tanu Priyanka #RITI TIWARI #AJAY (AJJU) | Dehati Vivah Geet #Bhojpuri Song

पहुना अइले ससुरारी’ ने बिखेरी देहाती विवाह की खुशबू, तनु प्रियंका की आवाज ने जीता दिल

भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए देसी मिट्टी की खुशबू से सराबोर नया विवाह गीत ‘पहुना अइले ससुरारी’ रिलीज होते ही लोगों की जुबान पर चढ़ गया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गीत को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। लोक गायिका तनु प्रियंका की मधुर आवाज और पारंपरिक अंदाज ने इस गीत को खास बना दिया है। वहीं वीडियो में रीति तिवारी और अजय (अज्जू) की शानदार केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
गीत में भोजपुरी गांव-घर के पारंपरिक विवाह संस्कार, पाहुन के स्वागत और पारिवारिक खुशियों को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है। देसी लोकधुन, रंग-बिरंगे विजुअल्स और ग्रामीण परिवेश ने इस गाने को पूरी तरह से पारिवारिक और मनोरंजक बना दिया है। गीतकार डॉ. शशिकांत तिवारी ने अपने शब्दों के जरिए भोजपुरी संस्कृति की मिठास को जीवंत किया है, जबकि संगीतकार मोहित मौर्या ने लोक संगीत की आत्मा को आधुनिक अंदाज में पेश किया है।

लिंक
https://youtu.be/a6kv7Pf3kyY?si=6TTjBOvqE4ONdBOk

गीत के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं, जो लगातार भोजपुरी इंडस्ट्री को नए और साफ-सुथरे पारिवारिक गीत दे रहे हैं। वीडियो का निर्देशन सुनील बाबा ने किया है। डीओपी रंजन ने शानदार सिनेमेटोग्राफी के जरिए गांव की सुंदरता और शादी के माहौल को जीवंत बना दिया है। कोरियोग्राफी एमके गुप्ता जॉय ने की है, जबकि एडिटिंग आलोक यादव ने संभाली है। मिक्स एंड मास्टर का काम अजय सिंह एजे ने किया है।

निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा, “भोजपुरी संगीत और हमारी लोकसंस्कृति की असली पहचान देहाती और पारंपरिक गीतों में बसती है। ‘पहुना अइले ससुरारी’ ऐसा ही एक पारिवारिक विवाह गीत है, जिसे हर वर्ग के दर्शक पसंद करेंगे। हमारी कोशिश हमेशा रहती है कि भोजपुरी समाज की संस्कृति, रिश्तों की मिठास और गांव की परंपराओं को संगीत के माध्यम से दुनिया तक पहुंचाया जाए। तनु प्रियंका की आवाज और पूरी टीम की मेहनत ने इस गीत को बेहद खास बना दिया है। हमें उम्मीद है कि यह गीत शादी-विवाह के हर समारोह की शान बनेगा।”

गीत को लेकर लोक गायिका तनु प्रियंका ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, “16 संस्कारों में विवाह संस्कार सबसे सुंदर होता है। उत्तर प्रदेश और बिहार में दामाद को ‘पाहुन’ या ‘पहुना’ कहा जाता है। उन्हीं पहुना के स्वागत का यह गीत मैंने पूरे दिल से गाया है। यह गीत मेरे मन के बहुत करीब है। मैं चाहती हूं कि लोग इसे खुद भी सुनें और अपने पूरे परिवार को भी सुनाएं।”
उन्होंने दर्शकों से गीत को ज्यादा से ज्यादा शेयर, लाइक और कमेंट करने की अपील भी की। रिलीज के बाद से ही यह गीत शादी और पारिवारिक समारोहों में लोगों की पहली पसंद बनता नजर आ रहा है।

About the author

Ankit Piyush

Ankit Piyush is the Editor in Chief at BhojpuriMedia. Ankit Piyush loves to Read Book and He also loves to do Social Works. You can Follow him on facebook @ankit.piyush18 or follow him on instagram @ankitpiyush.