News

राकेश मिश्रा और रितेश पांडेय की भोजपुरी फिल्‍म ‘गिरफ्तार’ की शूटिंग गुजरात में

BHOJPURI MEDIA ANKIT PIYUSH (https://www.facebook.com/ankit.piyush18 राकेश मिश्रा और रितेश पांडेय की भोजपुरी फिल्‍म ‘गिरफ्तार’ की शूटिंग गुजरात में                                      —————————————————————————— वाई. के. फिल्‍म्स प्रोडक्‍शन के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फिल्‍म ‘गिरफ्तार’ की शूटिंग गुजरात के सिलवासा में […]
BHOJPURI MEDIA

ANKIT PIYUSH (https://www.facebook.com/ankit.piyush18

राकेश मिश्रा और रितेश पांडेय की भोजपुरी फिल्‍म ‘गिरफ्तार’ की शूटिंग गुजरात में
                                     ——————————————————————————
वाई. के. फिल्‍म्स प्रोडक्‍शन के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फिल्‍म ‘गिरफ्तार’ की शूटिंग गुजरात के सिलवासा में शुरू हो गई। राकेश मिश्रा, रितेश पांडेय, अजंना सिंह और पूनम दुबे स्‍टारर फिल्‍म ‘गिरफ्तार’ एक ऐसी कहानी पर बेस्‍ड फिल्‍म है, जिसमें क़ानूनी – दांवपेंच के साथ – साथ एक रोमांचक जर्नी भी देखने को मिलेगी। अक्‍सर फिल्‍मों में पुलिस और अपराधी की कहानी लोग देखते हैं,मगर इस फिल्‍म में कानून के उन दांव पेंच के बारे में पता चलेगा, जिसमें लोगों की गिरफ्तारी होती है। वहीं, फिल्‍म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला ने बताया कि पिछले दिनों जब से इस फिल्‍म का मुहूर्त मुंबई में हुआ, तब से इंडस्‍ट्री में इस फिल्म के चर्चे हैं।

Wish You Happy Holi

उन्‍होंने कहा कि भोजपुरिया स्‍टार राकेश मिश्रा और रितेश पांडेय इस फिल्‍म में नए लुकआउट में नजर आयेंगे, जो भोजपुरिया दर्शकों को लुभायेगी। वहीं, उनके अपोजिट भोजपुरी की हॉट केक अंजना सिंह और पुनम दुबे को कास्‍ट किया गया है, जिससे साफ जाहिर होता है कि यह फिल्‍म भोजपुरिया बॉक्‍स ऑफिस की गर्मी बढ़ानें में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। फिल्‍हाल आज से इसकी शूटिंग रवि सिन्‍हा के निर्देशन में शुरू हो गया है, जो खुद में एक कमाल के निर्देशक हैं।
वहीं, फिल्‍म के निर्माता राहुल सहनी और निर्देशक रवि सिन्‍हा हैं। लेखक सुरेंद्र मिश्रा और सह निर्माता अमित सिंह हैं। प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं। फिल्‍म में राकेश मिश्रा, रितेश पांडेय, अंजना सिंह, पूनम दुबे, संजय पांडेय, मनोज टाइगर, योगेश सिंह मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगे। फिल्‍म के लिए गीत मनोज मतलबी और सुमित सिंह ने लिखा और संगीत दिया छोटे बाबा ने।

Bhojpuri Media
Contact for Advertisement

Mo.+918084346817

+919430858218

Email :-ankitpiyush073@gmail.com.

bhojpurimedia62@gmail.com

Facebook Page https://www.facebook.com/bhojhpurimedia/

Twitter :- http://@bhojpurimedia62

Google+ https://plus.google.c
m/u/7/110748681324707373730

You Tube https://www.youtube.com/bhojpurimediadotnet

— 

About the author

Ankit Piyush

Ankit Piyush is the Editor in Chief at BhojpuriMedia. Ankit Piyush loves to Read Book and He also loves to do Social Works. You can Follow him on facebook @ankit.piyush18 or follow him on instagram @ankitpiyush.