News

नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ पर चर्चा में शामिल हुए अजय दीक्षित

BHOJPURI MEDIA ANKIT PIYUSH (https://www.facebook.com/ankit.piyush18 नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ पर चर्चा में शामिल हुए अजय दीक्षित ————————————————————————- भोजपुरी फिल्म ”बेटवा बाहुबली” फेम भोजपुरी अभिनेता अजय दीक्षित ने आकाशवाणी मुंबई के ज‍रिये देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई के आकाशवाणी कार्यक्रम ‘मन की बात’ में पीएम मोदी के बारे में दो मिनट […]

BHOJPURI MEDIA

ANKIT PIYUSH (https://www.facebook.com/ankit.piyush18

नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ पर चर्चा में शामिल हुए अजय दीक्षित
————————————————————————-
भोजपुरी फिल्म ”बेटवा बाहुबली” फेम भोजपुरी अभिनेता अजय दीक्षित ने आकाशवाणी मुंबई के ज‍रिये देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई के आकाशवाणी कार्यक्रम ‘मन की बात’ में पीएम मोदी के बारे में दो मिनट तक बात करने का मौका मिला । इसके बाद उन्‍होंने कहा कि मुझे प्रधानमंत्री के बारे में बात कर के अच्‍छा लगा । यह मेरे लिए सौभाग्‍य की बात है। मैं उनका कार्यक्रम ‘मन की बात’ शुरूआत से ही सुनता आ रहा हूं। मेरी हर बार कोशिश होती है कि मन की बात कार्यक्रम को मिस नहीं करूं। वे प्रेरणा और आत्‍म विश्‍वास के लिए है। मेरे प्रधानमंत्री कर्मठ, मेहनती और बहुत ही जुझारू हैं।

 

आज हमारे देश को उन्‍होंने विश्‍व के पटल पर जो मान – सम्‍मान दिलाया है, वो अपने आप में अद्भुत है। उनकी कार्यशैली ऊंचे दर्जे की है। वो मेरे लिए आदर्श हैं। मैं उन्‍हें प्‍यार करता हूं। हर एक इंसान जब कोई काम करता है। मैं प्रधानमंत्री जी के लिए अपनी लिखी एक लाइन बोलूंगा कि थक तो हम भी गए थे राह में चलते – चलते, मगर रूके नहीं। जो रूक गए राह में चलते – चलते, वो काफी पीछे रह गए। पीएम मोदी को थकना नहीं है। आप हमारे देश की जनता के लिए जो काम कर रहे हैं, वह अभूतपूर्व है। आप इसे करते रहिए। पूरे देश की जनता की दुआएं और शुभकामनाएं आपके साथ हैं।

फिलहाल भोजपुरी अभिनेता अजय दीक्षित फिल्‍म ‘लाल इश्क’, आखिर कब तक, सनम परदेशिया, वादा कर ले साजना, बनारसिया, मोस्ट वांटेड, जय कन्हैया लाल की, में नजर आने वाले हैं। अजय दीक्षित ने कहा कि मेरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री हैं। उनके कार्यकाल में भारत में कई सकारात्‍क बदलाव आये हैं। पीएम मोदी का व्‍यक्तित्‍व भी अद्भुत और चमत्‍कारी है। साथ ही वे देश की जनता के मर्म को बखूबी समझते हैं, क्‍योंकि वे भी संघर्ष के पथ पर चल कर आगे बढ़े हैं और लोगों ने उनकी दूरदर्शिता और कार्यशैली की वजह से देश का बागडोर उनके हाथ सौंपा है। जिसे वे बखूबी समझते हैं और अपने देशवासियों के बीच संवाद सथापित करने के लिए ही उन्‍होंने आकाशवाणी के जरिये ‘मन की बात’कार्यक्रम की शुरूआत की। इस कार्यक्रम को अभूतपूर्व सफलता मिली है और यह देश में आये सामाजिक बदलाव का जरिया बना है।

 

अजय दीक्षित ने कहा कि पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम से कई सामाजिक बदलाव आये। जैसे इसी कार्यक्रम के जरिये उनके एक आह्वान पर करोड़ों लोगों ने गैस सब्सिडी छोड़ दी। योग को दुनियाभर में पहचान दिलाई। एग्‍जाम वॉरियर यानी छात्रों को बिना डरे परीक्षा का मुकाबला करने का मंत्र दिया, जिसका असर देश में छात्रों पर खूब देखने को मिला। उन्‍होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत सेल्‍फी विथ डॉटर शुरू किया। इसके अलावा संदेश टू सोलजर, किताब भेंट करना, नशा मुक्‍त भारत जैसी सामाजिक बदलाव की दिशा में लोगों को प्रेरित किया। यही वजह है कि आज पीएम मोदी के मन की बात आज जन जन की बात बन चुकी है।

 

गौरतलब है कि अजय दीक्षित भोजपुरी फिल्‍म ‘लाल इश्‍क’ में लीड रोल में नजर आने वाले हैं, जिसके लेखक लेखक-निर्देशक सुरेंद्र मिश्रा हैं। फ़िल्म की शूटिंग जल्‍द ही बनारस के रमणीय स्थलों पर होगी। फिल्‍म का गीत प्यारेलाल यादव, आजाद सिंह, सुमित चंद्रवर्सी, रिजवान खान ने लिखा हैं। फ़िल्म को संगीत दिया है अनुज तिवारी ने। पी.आर.ओ. संजय भूषण पटियाला हैं। फ़िल्म में एक्शन का जिम्मा इकबाल सुलेमान ने लिया है। फ़िल्म का छायांकन शकील खान करने वाले है ,एडिटर चैतन्य स्वामी, नृत्य निर्देशन सुनील मोटवानी और ईपी अखिलेश सिंह है।

Bhojpuri Media
Contact for Advertisement

Mo.+918084346817

+919430858218

Email :-ankitpiyush073@gmail.com.

bhojpurimedia62@gmail.com

Facebook Page https://www.facebook.com/bhojhpurimedia/

Twitter :- http://@bhojpurimedia62

Google+ https://plus.google.c
m/u/7/110748681324707373730

You Tube https://www.youtube.com/bhojpurimediadotnet

About the author

Ankit Piyush

Ankit Piyush is the Editor in Chief at BhojpuriMedia. Ankit Piyush loves to Read Book and He also loves to do Social Works. You can Follow him on facebook @ankit.piyush18 or follow him on instagram @ankitpiyush.